परसा में भाजपा नगर मंडल के कार्यकताओं ने की बैठक, बूथ स्तर पर तैयारियों की हुई समीक्षा

#दीपक कुमार सिंह /परसा :
परसा (सारण) :नगर पंचायत स्थित स्वराज आश्रम में भाजपा नगर पंचायत मंडल की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 12 जुलाई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पटना आगमन पर नगर पंचायत मंडल के बुथ स्तर पर तैयारी का समीक्षा किया गया।तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष के पटना प्रवास में नगर पंचायत मंडल के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी को शामिल होने का अपील किया गया। इस बैठक में जिला भाजपा मंत्री बलिराम तिवारी नप मंडल प्रभारी नागेन्द्र सिंह नप महामंत्री इन्द्रमोहन सिंह उपाध्यक्ष चंदन सिंह संतोष कुमार राय युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास कुमार सिंह महामंत्री जीतेंद्र सिंह अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जीतेंद्र साह अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अख्तर तथा युवा मोर्चा मंत्री कमलेश सिंह समेत सभी शक्ति केंद्र प्रभारी तथा मंच मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments