सिहोरियां में चाकूबाजी में घायक युवक की मौत,पांच पर प्राथमिकी
सिहोरियां में चाकूबाजी में घायक युवक की मौत,पांच पर प्राथमिकी
मढ़ौरा,सारण ।
थाना क्षेत्र के सिहोरियां में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की रात हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक जख्मी की मौत हो गयी। जख्मी बिक्रमा साह का 35 वर्षीय दिल साह बताया गया है । दिलू साह को जख्मी हालत मे मढ़ौरा रेफरल अस्पताल में लाया गया था । बाद में प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था । सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी । मामले में मृतक की पत्नी रीना देवी के बयान पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि आरोपितों के द्वारा उसके पति दिलू शाह की बेरहमी से पिटाई की गई और चाकू से हमला किया गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई मृतक की पत्नी ने सिहोरियां निवासी विजय कुमार, विनय कुमार, अजय कुमार, रणविजय कुमार और टेहटी निवासी हसन साईं को नामजद किया है । थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौप दिया था । फिलहाल मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई शुरु कर दी गयी है ।




Recent Comments