छपरा में अपराधियों ने गोली मार कपड़ा ब्यवसाई से लुटे साढ़े छः लाख

छपरा : शहर में बेखौफ अपराधियों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर साढे़ छह लाख लूट लिए।घायल व्यवसायी शहर के बड़ा तेलपा के कुंदन कुमार गुप्ता बताये जा रहे है।मिली जानकारी केअनुसार कुंदन गुप्ता अपने दुकान के लिए माल लाने के दिल्ली जा रहा था। जिसके लिए वह ट्रेन पकड़ने अपने सहयोगी रंजीत कुमार के साथ रिक्शा पर बैठ कर छपरा जंक्शन जा रहा था।लेकिन, स्टेशन पहुंचने के पहले ही रेलवे कॉलोनी के पास बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनकर गोली मार दी।घायल का छपरा सदर अस्पताल में इलाज हो रहा था।