विश्व योग दिवस पर घर पर सभी ने किया योगा।
छात्र एवं खिलाड़ी योगासेशन में प्रशिक्षक से जुड़े ऑनलाइन

छपरा।

6 वी अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश के आलोक में कोरोना काल का ख्याल रखते हुए सभी ने अपने घरों में किया योगा स्कूली छात्र छात्राओं के साथ घरो पर उनके अविभावकों ने भी योगासन कर स्वस्थ रहने के गुर सीखे । पिछले 3 माह से खेल मैदान एवं विद्यालय से दूर रहे राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय मशरक, संत जलेश्वर अकादमी लौवा कला सहित डेढ़ दर्जन विद्यालय में अध्ययनरत दर्जनों खिलाड़ी कोरोना जंग से लड़ते हुए लॉक डाउन से अन लॉक डायन तक होम वर्कआउट कर अपने खेल कौशल एवं फिटनेश बरकरार रखने में जुटे है । ऐसे सभी छात्र – छात्रा खिलाड़ी विश्व योगादिवस पर 45 मिनट के अपने योगा सेशन को प्रशिक्षक के साथ जूम एप पर लाइव शेयर किया । जिसमें मशरक , मढौरा, बनियापुर , तरैया, इसुआपुर , अमनौर, पानापुर , छपरा , सोनपुर के खिलाड़ी शामिल हुए । इन खिलाड़ियो में हैंडबॉल , एथलेटिक्स , कबड्डी , खो खो , बैडमिंटन वॉलीबॉल एवं भारोतोलन , योगा के खिलाड़ी शामिल हुए । जिला शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह खेल प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशिक्षक द्वय अभिषेक कुमार सिंह एवं रितेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन योगा सम्पन्न कराने में सहयोग किया। सुबह 7 :15 से 8 बजे तक के योगा सेशन में एक सौ अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । जिसमे ढाई दर्जन ऑनलाइन जुड़े। प्रशिक्षक श्री सिंह ने कहा कि निरोग काया के लिए योग तथा सबल एवं स्वस्थ रहने के लिए खेल जीवन का जिस दिन हिस्सा बन जायेगा उस दिन स्वस्थ समाज एवं सबल राष्ट्र बनना निश्चित है। योगासन में राष्ट्रीय खिलाड़ी पल्लवी , मुस्कान , आदित्य , रवि , ऋषिराज , भोला, हर्षवर्धन सिंह , देवश्री ,आरती ,रिया , आदिति , अंजली 2 , मनीषा , पम्मी , निधि , मुस्कान2 , तनु, अर्चना , वंदना, निधि , सरिता , गणेश , करिश्मा, पुष्पा सहित अन्य ने कई तरह के योगासन कर अपने फिटनेश एवं अभ्यास का परचम लहराया। इन सभी का वीडियो स्कूल द्वारा फिट इंडिया – फिट स्कूल साइट एवं स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया के साइट पर अपलोड किया।