मशरख में हुए छात्रा हत्याकाण्ड मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ़्तार

संवाददाता, छपरा

     सारण पुलिस ने 72 घण्टो के भीतर जिले के मशरख थाना क्षेत्र में हुवे छात्रा हत्यकाण्ड में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सारण एसपी हरकिशोर राय द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की है वही पुलिस ने मृत छात्रा का स्कूल बैग, दुपट्टा, रुमाल, आई कार्ड आदि भी बरामद किया है।


     अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि मशरख थाना क्षेत्र में बीते 8 जनवरी को हुवे छात्रा के हत्यकाण्ड मामले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मशरख थाना क्षेत्र के वन छपरा निवासी विनोद सिंह, घोघिया निवासी राजा कुमार, भुलावन राय व देवरिया निवासी रवि कुमार शामिल हैं।

इनके पास से मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं।

     एसपी श्री राय ने कहा कि इस हत्यकाण्ड मे शामिल लोगों को गिरफ्तार करनेवाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।


इस मामले में गठित एसआईटी टीम में मशरख थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, मिथिलेश साह, ठाकुर राजेश्वर साह समेत 3 महिला पुलिसकर्मी व एसआईटी के जवान शामिल थे।

 आपको बता दे कि बीते 8 जनवरी को कोचिंग जाने के दौरान एक युवती कि हत्या कर उसका शव बोरे में भरकर नहर के पास फेंक दिया गया था। घटनास्थल से युवती की साइकिल मिली थी जिससे युवती की पहचान हो सकी।