सिविल कोर्ट की बहाली में अनियमितता को ले अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर डेस्क
बिहार में गत वर्ष में सिविल कोर्ट के लिए निकाली गई बहाली में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाते हुवे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पटना के गांधी मैदान में महात्मा गाँधी की मूर्ति के नीचे अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्ती ले कर हमें न्याय चाहिए, सिविल कोर्ट का परिणाम जल्दी प्रकाशित करो आदि नारे लगाए।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि सिविल कोर्ट के लिए विज्ञापन संख्या 01/2016 के लिए आवेदन मंगाए गए थे।

यह विज्ञापन बिहार सिविल कोर्ट कन्वेनर कमिटी के द्वारा 1681 क्लर्क की भर्ती के संबध में था। इन 1681 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व साक्षात्कार भी कराया जा चुका है मगर अब तक परिणाम का प्रकाशन नही किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द परिणाम प्रकाशित करने की मांग की है।