मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दयालपुर टेहटी मोड़ पर मढ़ौरा-खैरा मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में 6 लोगों को नामजद तथा 60-70 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. बता दें कि माधोपुर गोलीकांड में घायल विकास कुमार की पटना में इलाज के दौरान 50 दिनों बाद मौत हो गई थी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को शव को मढ़ौरा खैरा मुख्य सड़क पर दयालपुर टेहटी मोड़ पर रखकर आगजनी की थी, जिससे करीब छह घंटे तक यातायात बाधित रहा. पुलिस के त्वरित कार्रवाई के आश्वासन के बाद दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ.अब पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है.