
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)। अमनौर प्रखण्ड के कटसा पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के 1157 लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया गया।ग्रामसभा के दौरान कटसा पंचायत के मुखिया ने चयनित आवास लाभुकों के नाम ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया, जिससे लाभकों के चेहरे पर खुशी की लहर देखी गई।इस मौके पर कटसा पंचायत के मुखिया गौतम कुमार साह, बीडीसी प्रतिनिधि पिण्टु राय, पंचायत सचिव सतीश कुमार, सरपंच रामप्रवेश ठाकुर, आवास सहायक अशोक प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे।





Recent Comments