मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के न.पं. अंतर्गत में बिजली विभाग कार्यालय के समीप किराए के मकान में रहने वाली सरकारी शिक्षिका रानी भारती के साथ ठगी की एक शातिर वारदात सामने आई है. गहना साफ करने और सामान बेचने के बहाने आए दो अज्ञात उचक्कों ने केमिकल का झांसा देकर उनके कीमती आभूषण चुरा लिए. शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी के दौरान घर पर रह रही शिक्षिका से दो युवक खुद को प्रचार कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़िता के घर पहुंचे. उन्होंने कॉस्मेटिक सामान और गहने साफ करने वाला पाउडर बेचने का दावा किया.विश्वास जीतने के लिए उन्होंने पहले पायल साफ करने का डेमो दिखाया.इसके बाद, सोने के आभूषण साफ करने का प्रैक्टिकल दिखाने के नाम पर महिला के सभी सोने-चांदी के गहने एक डिब्बे में केमिकल के साथ रखवा दिए. इसके बाद शातिरों ने पानी लाने के बहाने महिला को घर के अंदर भेज दिया. जैसे ही महिला पानी लेकर बाहर लौटी, दोनों उचक्के गहने समेटकर फरार हो चुके थे.पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है. बता दें कि इसी तरह से मिलती जुलती घटना इसी सप्ताह में गत दिनों नगर के धेनुकी के हुई थी, जहां उचक्कों ने गहना साफ करने के बहाने लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे. लगातार इस तरह के कुछ ही दिन के अंतर में दूसरी दुस्साहसिक घटना के बाद से क्षेत्र की महिलाओं में भारी डर का माहौल है.
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- छपरा में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, 150 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 से अधिक लोगों ने लिया सामूहिक गायन में हिस्सा
- ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा सड़क की जर्जर स्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिए त्वरित मरम्मती के निर्देश
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु दक्षिणा कार्यक्रम संपन्न: राष्ट्रभक्ति और संकल्प के साथ गूंजे राष्ट्र धर्म के नारे
- दर्दनाक सड़क हादसा: परीक्षा देकर लौट रही नवविवाहिता की ट्रक से कुचलकर मौत, देवर घायल
- सारण क्रिकेट लीग 2026: पटना के ऊर्जा स्टेडियम में 21 नवंबर से सजेगा मेला, मैदान में उतरेंगी 10 दमदार टीमें
- लापता व्यक्ति की तलाश में खोजी कुत्ते के साथ खंगाला गया बंद चीनी मिल का खंडहर
- बिहार के कंप्यूटर कर्मियों का बड़ा ऐलान: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन, छपरा में बना संयुक्त मोर्चा
- पटना में ग्राम कचहरी सचिवों की बैठक: सारण के पवन कुमार बने प्रदेश अध्यक्ष
Recent Comments