मढ़ौरा(सारण)। मारपीट में देशी कट्टा लहराने के आरोप में पुलिस ने पोझी कपूर निवासी अख्तर अंसारी के पुत्र साहिद अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल से 01 देशी कट्टा और 01मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दयालपुर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान छात्रों के बीच प्रश्नपत्र को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था, जिसके बाद वहां मारपीट की घटना हुई. जिसमें तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर विद्यालय के पास पहुंचे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने जब उन्हें खदेड़ा, तो दो युवक अपनी बाइक और देशी कट्टा सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक युवक को पकड़ लिया गया.