कुशल युवा कार्यक्रम में सफल छात्र छात्राओं के बीच बांटे गए प्रमाण पत्र
एकमा
नगर पंचायत में बिहार सरकार द्वारा सात निश्चय योजना के अंतर्गत चलाये जा रहे कुशल युवा कार्यकर्म में सफल पचास छात्र छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण जिला पार्षद रूपेश कुमार सिंह ने किया।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में पार्षद ने कहा कि जीवन मे सफल होने के लगातर मेहनत करना पड़ता है। मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलती है । प्रमाण पत्र पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। मौके पर संस्था के निदेशक जय प्रकाश गुप्ता, सोनू कुमार, रमेश चन्द्र राय, सुनील कुमार, मिथलेश कुमार, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, ऋतु कुमारी, साक्षी कुमारी, शुभम कुमारी, मुन्नी कुमारी, कल्याणी कुमारी आदि मौजूद थी ।




Recent Comments