
मढ़ौरा. स्थानीय ओलहनपुर पंचायत के बैदापुर गांव में आग से गेंहू की फसल बर्बाद की खबर है।बताया जा रहा है कि आग से दो बीघे में लगी गेंहू की फसल जल गई।प्रभावित किसानों में उमेश सिंह, शत्रुघ्न राय, राजकिशोर राय भोला राय मोहन राय व अन्य बताये जा रहे हैं।मौके पर ग्रामीणों में सुधीर सिंह, संतु सिंह, धीरज सिंह, पिंटू कुमार, उमा सिंह, सुबोध कुमार सहित दर्जनों लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।तबतक फसल पूरी तरह जल गई।




Recent Comments