छपरा : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हर किषोर राय के द्वारा जारी संयुक्त आदेष से सारण जिला की सिवान से लगने वाली सीमा को सील कर दिया गया है। कुल 13 चिन्हित स्थलों पर चेक प्वाइन्ट बनाया गया है जहाँ 24 घंटे सधन चेकिंन करने के लिए दण्डिधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्त की गयी है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि वर्तमान में कोरोना वायरस से उत्पन्न आपदा के परिपेक्ष्य में सिवान जिला में संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेष विधि व्यवस्था संधारण से जुड़े प्रषासनिक पदाधिकारियां और उनके वाहन, रोगियों को ले जा रही एम्बुलेंस, आवष्यक सेवाओं यथा डाक-पार्सल, दुग्ध वाहन, फल, सब्जी आवष्यक उपभोक्ता वस्तुओं के आवागमन से संबंधित वाहन और विधिवत अनुमति प्राप्त व्यक्तियों और वाहनों पर लागू नहीं होगा।
जिन 13 स्थानों पर चेकपोस्ट बनाये गये हैं वहाँ आठ-आठ घंटे की तीन षिफ्ट में पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। चेकपोस्ट हरपुर कोठी, पंडितपुर उत्तर टोली, पिण्डरा वार्डर, सिसई नहर, चनचौरा बाजार, चपरैठा मंदिर, बलिया कोठी, इटहरी, जई छपरा तथा ताजपुर बाजार, चैनपुर मोहम्मदपुर, मोहम्मदपुर मेंहदार, वनसोही तथा 40 आरडी पुल के पास बनाये गयें है। प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को यह निदेष दिया गया है कि कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन सिवान जिला से सारण जिला अथवा सारण जिला से सिवान जिला में प्रवेष न कर पाये यह सुनिष्चित करेंगे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा एकमा के रसूलपुर स्थित चपरैठा मंदिर के पास, बलिया कोठी तथा लहलादपुर प्रखण्ड स्थित जिला की सीमा पर जाकर स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि लोग घरों में हीं रहे। लॉकडाउन में सोषल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अगर कोई समस्या हो तो वरीय पदाधिकारियों या नियंत्रण कक्ष के नम्बरों पर सूचना दें।