अवतार नगर मे चौकीदार की सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभिनी विदाई
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट :
डोरीगंज (सारण):
“”””””””””
अवतार नगर थाना के चौकीदार की सेवानिवृति पर समारोह पूर्वक भावभिनी विदाई दी गयी ।
थानाक्षेत्र के झौवा गाँव निवासी फेकन माँझी जो अवतार नगर थाना मे चौकीदार के पद पर कार्यरत थे ।जिनकी सेवानिवृत होने पर थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व मे सभी थानाकर्मियों की उपस्थिति मे अंग वस्त्र देकर एवं माला पहनाकर ससम्मान विदाई दी गयी ।
थानाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की एवं उन्हे अपने कार्य के प्रति ईमानदार बताया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से एस आई हरिहर नाथ सिंह , एएसआई ह्रदयनाथ तिवारी , रामानन्द सिंह पटेल , जगदीश प्रसाद , शंकर दास , महाराणा प्रताप सिंह , साधु राय , दिनेश कुमार , शिवकुमार साह , नागेन्द्र माँझी सहित सभी थाना कर्मी उपस्थित थे ।