
मांझी(सारण)। यूपी की सीमा सील होने के बावजूद जयप्रभा सेतु के रास्ते शुक्रवार को 65 प्रवासी भूखे-प्यासे किसी तरह मांझी पहुंच गए। बाद में स्थानीय सोशल मीडिया पर यह खबर चलता देख स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा उन्हें एक जगह इकट्ठा कर स्वास्थ्य जाँच केन्द्र पर लाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद खाना खिला कर विभिन्न जिला के सभी अप्रवासियों को स्थानीय दलन सिंह हाई स्कूल में बने कोरोंटाइन वार्ड में रखा गया है। सभी प्रवासी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए व्यग्र दिखाई दे रहे थे। उनकी निगरानी के लिए सीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ज्यादातर लोग यूपी के युसुफपुर ।गाजीपुर। से पहुंचे हैं। जो दरभंगा जिला के रहने वाले बताए जाते हैं।




Recent Comments