सिवान :सेनानी सम्मान समारोह आयोजित

विकास कु की रिपोर्ट
सीवान/महाराजगंज गांधी जी द्वारा चलाऐ गये चम्पारण सत्याग्रह के ठीक सौ साल पूरा होने पर ब्रजकिशोर नव निर्माण संस्थान द्वारा महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव में सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वर्मा ने किया। सम्मान समारोह में आए अतिथियों द्वारा सरस्वती मां की स्मृति चिन्ह, शाँल, प्रति सेनानी पांच हजार रुपये नगद व गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। एसा लगा इतिहास फिर से जीवंत हो उठा। इसके गवाह सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश गांधी के विचारों पर आगे बढ़े। यह करने के क्रम में अगर हम नयी पीढ़ी तक बापू के विचारों को पहुंचाने में सफल हो जाते हैं, तो अगले 15-20 साल में देश बदल जायेगा, तब इसमें नफरत और हिंसा की कोई जगह नहीं होगी।मौके पर डाँ अनिल कुमार सिंह, शशिकांत सिहं, विवेक कुमार के आलावे अनेको गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Recent Comments