​*भागलपुरःबूचड़खाना हटाने की मांग को लेकर धरना,प्रशासन का जवाब जल्द होगी कार्रवाई।*
👈कुमार गौरव”दैनिक खोज खबर” भागलपुर👉
बूचड़खाना हटाने की मांग को लेकर बुधवार को बूचड़खाना हटाओ संघर्ष समिति द्वारा भागलपुर के कचहरी चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया।भागलपुर में पिछले कई वर्षों से बूचड़खाने को हटाने के लिए आंदोलन हो रहा है।समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बूचड़खाना अभी तक बंद नहीं हुआ है।धरना को संबोधित करते हुए योगेश  पांडेय ने कहा कि नगर निगम, एसडीओ एवं डीएम ने समस्या के निदान के बजाय पुलिस बल, मजिस्ट्रेट की कमी का बहाना बनाया, जिस वजह से अभी तक हालात जस के तस है।उन्होंने कहा कि यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और भी उग्र होगा।धरना कार्यक्रम में अभाविप के युवा नेता कुश पांडेय भी शामिल हुए। धरना के बाद बूचड़खाना हटाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि एक दो दिन में इसका हल निकाल लिया जाएगा। 
आपको बता दें दो वर्ष पूर्व भी बूचड़खाने को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था।उस वक्त प्रशासन ने पीएम की रैली के बाद बूचड़खाना बंद करने का आश्वासन दिया था।बाद में समिति का एक शिष्टमंडल अनुमंडल अधिकारी से भी मिला था।एसडीओ ने आश्वासन दिया था  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद बूचड़खाने को बंद करा दिया जायेगा।जो कि अब तक नहीं किया गया है।