सिवान :यूरिया न मिलने से किसान हुए आक्रोशित, बिस्कोमान भवन के पास किसी कर्मी के नहीं आने पर जमकर किए नारेबाजी
▶️सीओ एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष के आश्वासन पर शांत हुए किसान
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
बड़हरिया (सिवान) : एक तरफ सरकार किसानों को फसल की पैदावार बढ़ाने को लेकर बीज और खाद जानकारी किसानों को दे रही है लेकिन जब किसानों को खाद की जरूरत है तो इसकी व्यवस्था नहीं कर रही है। गेहूं की पहली सिंचाई के बाद किसान यूरिया नहीं मिलने से काफी परेशान हैं।
इसको लेकर मंगलवार को दर्जनों किसानों ने प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान में काफी देर तक हंगामा किया। किसान कुमार शर्मा,
 संजय सिंह, उमाशंकर सिंह, हरिलाल यादव, भगवती देवी, सुदामा महतो, राधिका देवी, नारायण, फूलकली देवी, काशीनाथ राम, मोहन कुमार,
 राकेश कुमार ने कहा कि यूरिया नहीं डाली गई तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी। उमाशंकर सहित दर्जनों किसानों ने कहा कि सुबह से यूरिया को लेकर बिस्कोमान के पास खड़े थे लेकिन कोई कर्मी नहीं मिला। इसकी सूचना पाकर अंचलाधिकारी वकील सिंह एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने पहुंच कर किसानों को समझाया और बुधवार को खाद देने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसान वहां से घर लौटे।