दिसम्बर से बकाया है वेतन, धरने पर बैठे डाटा ऑपरेटर
छपरा
दिसम्बर 2017 से मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के डाटाआपरेटरों ने आज जिला स्वास्थ्य समिति में धरना दिया।

साथ ही डीपीएम भानू शर्मा के कार्यालय के समक्ष जमीन पर बैठकर गांधीवादी विचारधारा से भुगतान की मांग की।

पिछले 7 महीने से डाटाआपरेटरों का मानदेय बकाया है,जिसके लिए सिविल सर्जन को भी कई बार पत्र लिखा जा चुका है लेकिन सिवाय आश्वासन के इन्हें आजतक कुछ नही मिला। धरने पर बैठनेवाले इन ऑपरेटरों का कहना है कि वेतन नही मिलने से हमे काफी परेशानी हो रही है और वरीय अधिकारी हमें सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।

धरना में बैठनेवालो में नीतेश चौधरी, सूरज, रवि, नवीन सिंह, रौशन सिंह आदि थे।




Recent Comments