सिवान :डीएम से सरैया के वार्ड सदस्य ने लगाई गुहार
#परवेज अख्तर
तरवारा
पचरूखी प्रखंड के भरतपुरा पंचायत के सरैया वार्ड संख्या 11 में नाला निर्माण नहीं होने से पूरे गांव के लोग परेशान है।नाले की गंदी पानी के दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पंचायत में विकास कार्य नहीं होने से लोगों में रोष है। इस संबंध में वार्ड सदस्य मो. खुर्शीद आलम ने प्राधिकार में आवेदन देकर डीएम से गुहार लगाई है।आवेदन में पंचायत के मुखिया अशोक शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आई राशि में मुखिया द्वारा कमीशन की मांग की जा रही हैं।नहीं देने पर विकास कार्य को बाधित कर देने की धमकी दे रहे हैं।जिसको लेकर पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों में नाराजगी है।उन्होंने मुखिया से 15 वर्षों के कार्यकाल के हिसाब की मांग की है। वार्ड सदस्य ने सूचना के अधिकार के तहत पंचायत में होनेवाले सभी विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि और निर्माण कार्यो की जांच कराने की मांग की हैं।




Recent Comments