दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया : शाम में हुई बारिश के बाद सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने रात में नगर परिषद के दोनों जेसीबी मशीन, ट्रैक्टरों, टिपर तथा अन्य सभी संसाधनों से लैस होकर शहर का भ्रमण किया। शहर में जहां जहां भी जलजमाव दिखाई दिया, उन सभी नालो के सफाई कराई जा रही है। निरीक्षण के क्रम में कमलनाथ नगर में जलजमाव को देखकर नाले की वृहत सफाई कराई जा रही है। सभापति ने बताया कि बरसात के पूर्व लगभग सभी मुख्य नालो की सफाई कराई जा चुकी है, फिर भी नालो के आस पास में रहने वाले लोग अपनी घरो की छतों या खिड़की से कूड़ा डायरेक्ट मुख्य नालो में फेकने से बाज नही आ रहे हैं। इसलिए बरसात होते ही जलजमाव हुए जगहों को साफ कराकर जलजमाव मुक्त करने का हमारा यह अभियान पूरी बरसात भर जारी रहेगा। साथ ही सभापति ने नागरिको से आग्रह किया कि सफाई किये गए मुख्य नालो को साफ रखने में हमारी मदद करे। कूड़ा कचरा मुख्य नाले में न डाले। ताकि इस बरसात में हम जलजमाव जैसी समस्या से निजाद पाने में सफल रहें। साथ ही सभापति ने नालो एवं उसके फ्लेंक पर हुए अतिक्रमण का भी निरीक्षण किया तथा इसे भी जलजमाव की मुख्य वजह बताई। मौके पे उपसभापति कयूम अंसारी, ससक्त स्थाई समिति सदस्य जवाहिर प्रसाद, पार्षदपति राजकुमार, पार्षदपुत्र अभिषेक पांडेय, पार्षदपति हसनैन, घारी प्रभारी जुलुम साह एवं नगर परिषद के सभी वाहन चालक उपस्थित रहे।वही सभापति ने मध्य रात्रि में भी सभी को शहर को साफ करने में मदद के लिए धन्यवाद दिया।