
सदर में नये बीइओ ने दिया योगदान
#परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान-: प्रखंड के नये पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिता कुमारी ने सदर प्रखंड बीआरसी कार्यालय में बुधवार को पहुंचकर योगदान दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रखंड में शिक्षा का बेहतर माहौल कायम करते हुए शिक्षा का उत्तरोत्तर व सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नये बीईओ का स्वागत बीआरपी रितेश कुमार, संजय पर्वत व मनोज कुमार राम ने बुके देकर किया। मौके पर प्रखंड के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थे । बता दें कि पुराने बीईओ मो मोहिउद्दीन द्वारा अब तक नव पदस्थापित बीईओ को प्रभार सूची नहीं सौंपा गया है। वर्तमान में सदर प्रखंड के अलावा हुसैनगंज का कार्यभार भी बीईओ अनिता कुमारी के जिम्मे हैं।




Recent Comments