सिवान :सड़क किनारे मिला युवक का शव, माले ने थाना घेरा

#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव के विशुनपुरा टोले में सोमवार की शाम करीब पांच बजे रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क के
दक्षिण एक खेत से करीब एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला। शव देखकर लोगों ने सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करसर गांव निवासी उपेंद्र राम के तौर पर हुई। वहीं शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के लिए थाना लाया। लेकिन इसकी सूचना माले को लग गई और माले के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर प्रेषण तक शव को पुलिस सदर अस्पताल नहीं ले जा सकी थी और थाने में माले कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी थी। वहीं घटनास्थल पर शव के पास एक मोबाइल बंद अवस्था में मिला था जिसे पुलिस ने चार्ज कर आॅन करने के बाद शव की शिनाख्त की। वहीं मृतक के शव के 10 कदम की दूरी पर चप्पल देख कर लोगों का मानना था कि घटना का अंजाम अन्य जगह दिया गया है और यहां शव लाकर फेंक दिया गया है। बता दें कि मृतक को पांच पुत्री हैं और वह नाच पार्टी में काम करता था।




Recent Comments