भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय ने श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से श्री राम कथा का श्रवण करने पहुंचे चकबिदुलिया गांव
#प्रदेश अध्यक्ष ने श्री राम कथा में महायज्ञ स्थल पर यज्ञ कुंड का किया दर्शन

#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
विभूतिपुर (समस्तीपुर)
विभूतिपुर प्रखंड के टभका दक्षिण पंचायत के चकबिदुलिया गांव मे आयोजित श्रीराम कथा महायज्ञ स्थल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नित्यानंद राय ने श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से हो रहे श्री राम कथा का श्रवण के लिये यज्ञ स्थल पर पहुंचे ।प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने महायज्ञ स्थल पर यज्ञ कुंड का दर्शन कर कथा वाचक श्री राजन जी माहाराज का आशीर्वाद लिया । वही प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उपस्थित लोगों को यज्ञ स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ करने से क्षेत्र में शांति आती है।श्री राय ने कहा कि धर्म के साथ-साथ लोगों को कर्म भी करना चाहिए। कर्म प्रधान बनना चाहिए। श्री राय ने यज्ञ को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए यज्ञ कार्यकर्ताओं को बधाई दीभाजपा जिला अध्यक्ष राम सिमरन सिंह ने कहा कि इस तरह का भव्य आयोजन बहुत ही कम देखने को मिलता है।आपको मालूम है की नौ दिवसीय यज्ञ स्थल पर श्री राम कथा का वाचन 06 मई से शुरू है और 14 मई तक कार्यक्रम चलेगा । मौके पर मंडल अध्यक्ष अमन पराशर, जिला महामंत्री उपेंद्र कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद सिंह, विधानसभा प्रभारी हरि ओम शाही, जिला प्रभारी सुमन जी, विश्वनाथ चौधरी तूफान, पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र पाठक, दिनेश ठाकुर, रामजतन महतो, रंजीत मिश्रा, प्रफुल्ल चंद्र मिश्रा, अभिराज ठाकुर, विशेश्वर पोद्दार, दीपक झा जगदानंद मिश्र, माँझो मिश्र, प्रभाकर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।