चोरी गई अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्ति बरामद होने से उत्साहित मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने बनियापुर थानाध्यक्ष को दिया धन्यवाद
बनियापुर(सारण):श्री राम जानकी मंदिर पैगम्बरपुर से गत पाँच मार्च को चोरी गई बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्ति बरामद होने से उत्साहित मंदिर समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सोमवार को बनियापुर थाना पहुँच थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार को धन्यवाद दिया।इस दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों एवं अन्य उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।उपस्थित लोगों ने बताया कि चोरी गई मूर्ति बरामद होने से आमलोगों के पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।इधर थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से किसी भी तरह के अफ़वाह से परहेज करने की अपील करते हुए लोगो के बहकावे में आकर सडक़ जाम,आगजनी आदि कार्यो में सहयोग करने से बचने की नसीहत दी।समिति सदस्यों ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद मूर्ति हस्तगत होने पर पुनः प्राण-प्रतिष्ठा कर धूम-धाम से स्थापित की जाएगी।मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णमुरारी प्रसाद,सचिव नवलकिशोर कुशवाहा,उपाध्यक्ष श्रीनिवास प्रसाद,सरपंच मुन्ना साहू,सुरेश गुप्ता,विजय कुमार पांडेय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।मालूम हो कि मूर्ति चोरी की घटना के दो माह बाद गत चार मई को पुलिस-प्रशासन की सक्रियता से चोरी गई राम, जानकी और लक्ष्मण की करोड़ो रूपये मूल्य की अष्टधातु की मूर्ति बरामद कर ली गई थी।तब से स्थानीय गांव सहित आसपास में हर्ष का माहौल कायम है।




Recent Comments