सिवान :एसबीएस कप 9 जनवरी से रघुनाथपुर में
#प्रवेज़ अख्तर//सिवान
रघुनाथपुर:- 
रघुनाथपुर के शहीद मैदान में शहीद भगत सिंह क्लब द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट आगामी 9 जनवरी से किया जायेगा. उक्त जानकारी आईजन समिति ने देते हुए बताया की आयोजन 9 जनवरी से 17 जनवरी तक चलेगा जिसमे  9 जनवरी को पहला  उदघाटन मैच गोरखपुर बनाम  बिहार सिवान पी सी ए , दूसरा  मैच 10 जनवरी को सिवान की  कैफ क्रिकेट एकेडमी व यूपी का आजमगढ़, तीसरा लीग मैच 11 जनवरी को  देवरिया बनाम आरा, चौथा व अंतिम लीग मैच 12 जनवरी को रघुनाथपुर बनाम वाराणसी के बीच खेला जाएगा. वही पहला सेमीफाइनल 14 व दूसरा सेमीफाइनल 15 जनवरी को जबकि फाइनल मैच 17 जनवरी 2018 को  खेला जाएगा. जिसके तैयारी में अभी आयोजन समिति क सभी सदस्य जी जान से लग गए है.