सिवान :संगठन को मजबूत करके के लिए प्रशिक्षण आवश्यक : संजय
# आप के प्रमंडलीय कार्यकर्ता संवाद में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लिया भाग
#न्यूज़ इनपुट-परवेज अख्तर /सिवान

सिवान : मंगलवार को स्थानीय जिप्सी कैफे में आप( आम आदमी पार्टी) का सारण प्रमंडलीय कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया था। जिसमे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शिरकत किया। कार्यकर्ता संवाद में सिवान, गोपालगंज एवं छपरा के आप के पदाधिकारी समेत कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर इन्होंने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता संवाद पार्टी को मजूबती के लिए आवश्यक है। इसमे कार्यकर्ताओं से उनकी कमियां, पार्टी कमियां और भी कई जानकारी मिलती है और कार्यकर्ताओं को कई तरह के टिप्स दिए जाते है। इन्होंने यह कहा कि ऐसे कार्यक्रम में 100-100 कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाता है। प्रशिक्षण के बाद पार्टी आंदोलन की तैयारी की जाएगी। राज्यसभा सांसद कार्यकर्ताओं को ज्यादा समय नही दे पाए क्योंकि दिल्ली सचिवालय में आप के मंत्री के साथ मुख्य सचिव का दूर्यव्यवहार के कारण वे वापस दिल्ली चले गए। इन्होंने पत्रकारों से बात करते समय बताया कि दिल्ली के अंदर मंगलवार को आप के मंत्री मो इमरान हुसैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार आशिष खेतान के साथ दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव ने बीजेपी के गुंडों के साथ मिलकर जो दुर्व्यवहार किया है वो काफी शर्मनाक है। इन्होंने बिहार की राजनिती पर नजर डालते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नही है। यहां सृजन घोटाला, शौचालय घोटाला जैसे बड़े घोटाले हो रहे है और यह सरकार चुप्पी साधी है। मौके पर बिहार संगठन प्रभारी सुशील कुमार, सिवान जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी, प्रवक्ता नबी अहमद गोपालगंज जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज छपरा जिलाध्यक्ष मुन्नी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments