सारण :बेल्जियम के राजदूत करेगें अमनौर पर्यटक स्थल स्थित वाकिंग ट्रेक सहित अन्य योजनाओं का उद्धाटन, तैयारी को लेकर प्रशासन हुआ सजग


अमनौर /सारण

बेल्जियम के राजदूत जाॅन ल्यूक्स के अमनौर में आगमन को लेकर प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का समीक्षा व तैयारी में जुटे. जिसको लेकर बुधवार को मढौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, मढौरा एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार साह थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व सीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव दल बल के साथ अमनौर बड़ा पोखरा व पंडित दीनदयाल विश्वप्रभा सामुदायिक भवन पहुंच राजदूत की सुरक्षा व तैयारियों का जायजा लिया. मालूम हो कि 18 मई को बेल्जियम के राजदूत जाॅन ल्यूक्स अपनी पत्नी राका सिंह के साथ अमनौर स्थानीय सांसद व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के यहां आयेगें. जिसके बाद 18 मई को ही अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पर पावर हाई मास्क लाइट का उद्धाटन करेगें. वहीं 19 मई को अमनौर पर्यटक स्थल बड़ा पर निर्माणाधीन वाकिंग ट्रेक व प्रखंड के खासपट्टी व खोरीपाकड़ महादलित बस्ती में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना का भी उद्धाटन करेगें. साथ ही पंडित दीनदयाल विश्वप्रभा सामुदायिक भवन में 12.30 बजे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करेगें. जिनके साथ स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी सहित कई राजनेता शामिल रहेगें. इसको लेकर पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा विशेष शाखा, पटना द्वारा सभी आला अधिकारियों को राजदूत की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने का दिशा-निर्देश जारी किया है. जहां स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी के साथ इसकी तैयारी में जुट गई है.