सारण :टी-20 के उद्धघाटन मैच में महाराजगंज ने मढ़ौरा पर 2 विकेट से किया जीत दर्ज

मढ़ौरा (सारण)
#अमनॉर विधायक ने टूर्नामेंट का किया शुभारम्भ
प्रखंड क्षेत्र के रामपुर खोरम के खेल मैदान में टूर्नामेंट की शुभारम्भ मैच महाराजगंज तथा मढ़ौरा के बीच खेला गया । टॉस जीतकर मढ़ौरा की टीम निर्धारित ओवर में 103 रन बनाई जबाब में उतरी महाराजगंज की टीम ने दो विकेट शेष रहते 104 रन बनाकर मैच जीत लिया । मैच का उद्धघाटन अमनॉर विधायक चोकर बाबा ने किया ।

मैच शुरू होने के पहले जीडी पब्लिक स्कूल की छात्राओ द्वरा स्वागत गान गाकर खिलाड़ियों की हौशला अफजाई किया गया । इस अवसर पर बबलु सिंह शम्भु सिंह इत्यादि उपस्थित थे ।