सिवान :महायज्ञ के पूर्णाहुति में उमड़े श्रधालु
#पीपरा गांव स्थित नवनिर्मित काली मंदिर के परिसर में चल रहा था यह महायज्ञ
#परवेज अख्तर /सिवान

हसनपुरा. प्रखंड की हरपुर कोटवा पंचायत स्थित पीपरा गांव मे नवनिर्मित काली मंदिर के परिसर में चल रहे श्री काली स्थापना महायज्ञ की पूर्णाहुति मे बोलते हुए आचार्य दिनेश तिवारी ने कहा कि यज्ञ मे प्रार्थना से शान्ति मिलती है .यज्ञ सामुहिक पूजा-अर्चना है . इसलिए इसका लाभ भी सामुहिक रूप से जनता को मिलनी चाहिए. महायज्ञ की समाप्ति पर शुक्रवार को हुए हवन पूजा मे दो दर्जन से अधिक गांव के श्रध्दालु पहुंचे और पूजा-अर्चना मे भाग लिया .आरती भजन मे याज्ञा चार्ज तिवारी की आवाज में दुर्गा मा के भजन चमकेला तार दुर्गा मइया तिहरी चुनरी मे सुन के श्रध्दालु भी सहागायन किया . आयोजित महायज्ञ की पूर्णाहुति में पीपरा गांव के अलावा पशिवड, माध्वापुर, चांद परसा, महुवल – महाल, पकड़ी आदि गांवो के श्रध्दालु ओ ने भाग लिया . मौके पर लालवावू सिंह, दीनानाथ सिंह, नवीन कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, ठाकुर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मोहन सिंह, पपलू सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, चूनचून सिंह, सत्यानंद सिंह, सुनील कुमार सिंह आदि ने महायज्ञ मे सफलता मे सराहनीय भूमिका निभाई .




Recent Comments