सिवान :गैस एजेंसी का शटर काट लैपटॉप उठा ले गए चोर
#परवेज अख्तर, (सिवान):- दरौली मुख्यालय स्थित मां वैष्णों भारत गैस एजेंसी के शोरूम का शटर को गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में एजेंसी के प्रबंधक जितेंद्र सिंह द्वारा स्थानीय थाने में शुक्रवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया गया है। दिए आवेदन के अनुसार गुरुवार की देर शाम 8:00 बजे एजेंसी को बंद कर मैं अपने घर चले गया और शुक्रवार को सुबह जब एजेंसी खोलने
आए तो देखा कि एजेंसी के मुख्य शटर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर थानाध्यक्ष जयनारायण राम पहुंचे अंदर जाकर देखा तो एजेंसी में रखा लैपटॉप, एक साइकिल एजेंसी से संबंधित अन्य कागजात चोरों द्वारा चुरा लिया गया। साथी एजेंसी ही के अंदर बने सभी रैक व लॉकर चोरों द्वारा तोड़ दिया गया था। इस संबंध में पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि घटना के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।,
————–




Recent Comments