सिवान :महादलित बस्ती का एक साल से रास्ता को दबंगो ने किया बंद, आवेदन देकर किया करवाई की मांग
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर (सिवान)—आंदर प्रखंड के अंचलाधिकारी को पतार के महादलित बस्ती के ग्रामीणो ने शुक्रवार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।ग्रामीणो ने आवेदन में बताया है की महादलित बस्ती में आवागमन की रास्ता अवरुद्ध करने की मामला से प्रतित हो रहा कि पदाधिकारी सुस्त व अतिक्रमणकारी चुस्त लगते है।
विदित हो कि इस सड़क का निर्माण चौदहवीं मद से 2015 में की गई थी,यह भूमि आम गैरमजरूआ है,जिसका खाता 650 खेसरा 1111 रकबा 16 /16 धुर आम रास्ता खतियान में अंकित है । इस सड़क से होकर महादलित बस्ती में जाने का एक मात्र रास्ता है।यह सड़क स्टेट हाईवे के मुख्य मार्ग को जोड़ती है,जबकि गांव के ही अतिक्रमणकारी दिलीप कुमार सिंह द्वारा जबरन सड़क के ईंट करण को उजाड़ कर फेक दी गई है।पूछताछ के क्रम में अपना जमीन बताते हुए दलितों को मारने की धमकी दे रहे है।वर्ष 2016 से ही रास्ता से महादलित बस्ती के लोगो का आना जाना बन्द कर दिया है।हीरा राम , कौशल नाथ राम , स्वामी नाथ राम , सीता राम , किशोरी देबी , सुभावती देबी , मुकेश्वरी देबी , सुशीला देवी , लाइची देबी , बिरेन्द्र राम दर्जनो महादलित ने न्याय की मांग की है।इस सबंध में सीओ अमलेश कुमार ने बताया की मैं अभी छुट्टी में हु।लेकिन महादलित बस्ती का सड़क बंद होने का कोई आवेदन नही मिला है।




Recent Comments