सिवान :महराजगंज को हरा हसनपुरा पहुंचा फाइनल में
 न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज खेल मैदान में गुरुवार को आरसीसी-टी 20 टूर्नामेंट का 
पहले सेमीफाइनल में हसनपुरा की टीम ने महाराजगंज को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में पहुंच गया। राजद प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर यादव ने दोनों टीमों के खिलाडियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। हसनपुरा ने टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी
 महराजगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी हसनपुरा की टीम 13 ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के आयोजक अनिल दुबे एवं सचिव निजामुद्दीन ने बताया कि
 शुक्रवार को दूसरा सेमीफाइनल राजपुर बनाम आंदर टीम के बीच खेला जाएगा।