सिवान :कैफ एकेडमी सीवान ने देवरिया को चार विकेट से हराया
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर 
 प्रखंड मैदान में गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में खेले गए दूसरे मैच में कैफ एकडेमी सीवान ने देवरिया को चार विकेट से पराजित कर दिया.पहले बल्लेबाजी करती हुई देवरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 202 रन बनाया.वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीवान की टीम ने छह विकेट पर दो गेंद रहते अपना लक्ष्य पूरा कर लिया.इस प्रकार इस रोमांचक मैच में सीवान की टीम ने देवरिया को चार विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद ने सीवान के खेलाड़ी सतीश कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया.मैच का उद्घाटन डॉ अशरफ अली,डॉ नूरुल हक,मुखिया नसीम अख्तर,उपमुखिया रफी खान,इम्तेयाज खान आदि ने खेलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.इस मौके पर आयोजक राजद नेता जकरिया खान,सीओ वकील सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, राजद नेता चंद्रमा राम, पूर्व जिला पार्षद कमलेश प्रसाद,लक्की बाबू, नजरे इमाम खान आदि गणमान्य मंचासीन थे.