बहुआरापट्टी में पटेढ़ा ने पोझी को हराकर जीता कप

विजेता टीम को कप प्रदान करते बीजेपी नेता नागेन्द्र राय, शम्भू सिंह


बहुआरापट्टी में पटेढ़ा ने पोझी को हराकर जीता कप

मढ़ौरा, सारण ।
प्रखंड के बहुआरा पट्टी पंचायत के संकरा बाबा ब्रह्म स्थान के खेल मैदान में आयोजित बीपीएल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पटेढा और पोझी को हराकर कप पर कब्जा जमा किया। मैंच उपरांत मुख्य अतिथि बीजेपी के वरीय नेता नागेंद्र राय ने विजेता उपविजेता को कप प्रदान किया । इस दौरान नागेन्द्र राय ने कहा कि खेल के माध्यम से भी युवा अपनी पहचान और कैरियर बना सकते है । इस सोच के साथ ग्रामिण क्षेत्र के युवा भी अपनी तैयारी और आवश्यक मेहनत करे तो वेहतर परिणाम प्राप्त हो सकता है । नागेन्द्र राय ने कहा कि वर्तमान में ग्रामिण क्षेत्र में खेल के अच्छे और बड़े आयोजन होने लगा है । ऐसे लगातार आयोजन से अच्छे खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर मिल रहा है और खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने लगे है । इनके साथ बहुआरा पट्टी पंचायत के मुखिया मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, बीजेपी नेता श्री शंभू सिंह श्याम नंदन प्रसाद विद्रोही, आर्य सुमन, बबलू कुमार, अमित कुमार, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार सिंह , नागेंद्र पांडे, अमित कुमार, देवेंद्र कुमार, सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे ।