बिहार प्रेस परिषद आयोग का अविलंब गठन करें सरकार – रामनाथ विद्रोही
*पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट बनायें सरकार*- *मुकेश कुमार सिंह*
*खगड़िया,बिहार*। 
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन  खगड़िया, बिहार इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री रामनाथ विद्रोही के मुख्य अतिथित्व व जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शकुंतला इंटरनेशनल के सभागार में संपन्न हुई ।बैठक में सर्वप्रथम पत्रकार विनित सिन्हा मंकेश कुमार व आशिष सिन्हा के आइजेए में शामिल होने पर साधुवाद दिया गया । संगठन महासचिव आशीष झा एवं विक्रम कुमार मनीष कुमार आदि ने विशेष खबर में व्यस्त रहने के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई जिन्हें बैठक में उपस्थित मानते हुए उनके कर्तव्य परायणता की सराहना की गई । *बिहार प्रेस परिषद आयोग*का गठन तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए *पत्रकार प्रोटक्शन एक्ट* बनायें सरकार ।असुरक्षित पत्रकारों को आत्मरक्षार्थ लाइसेंस अर्जी के 15 दिनों के अंदर वरीयता के आधार पर लाइसेंस निर्गत की जाय।पत्रकारों पर भ्रष्ट नेताओं अधिकारियों द्वारा फर्जी मुकदमा दायर करने से पहले जांच की जाय संबंधित पत्रकार का भी पक्ष जान ली जाय ।सरकार सरकारी खर्च पर पत्रकारों का बीमा कराये।पत्रकार पेंशन योजना व मान्यता नियमावली में संशोधन कर अधिक से अधिक पत्रकारों को लाभ दी जाय बगैरह शामिल है ।
बैठक में श्यामसुंदर दास, अविनाश कुमार, कन्हैया कुमार, सरफराज आलम, राजीव कुमार, मनोज पटेल, महेश सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद थे