सिवान :भाजयुमो का बैठक सम्पन्न,शोक सभा का भी आयोजन
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान:-
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बैठक शहर के फतेहपुर स्थित सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद की आवास पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी बलराम सिंह ने भाग लिया। उन्होंने आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक जानकारी दी साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी 28 जनवरी को पटना के बापू सभागार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ।जिसमें पूरे बिहार से 40 वर्ष से कम आयु के 25 हजार युवा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य ,नगर पंचायत के सदस्य, वार्ड पार्षद ,सरपंच एवं जिला परिषद के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने वार्ड पार्षद लिसा लाल, आशा देवी, मुखिया पिंकी देवी, वार्ड पार्षद रीमा सिंह, बीडीसी विकास कुमार को आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम को प्रचार प्रसार करने के लिए जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय पर पोस्टर लगाया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के लिए जिला कार्यक्रम प्रभारी सहित कई विभागों के लिए कार्यक्रम प्रभारी उन्होंने बनाया है ।कार्यक्रम के पूर्व भाजपा विधान परिषद सत्येंद्र कुशवाहा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। और उनकी आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण रखा गया। बैठक में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, जिला प्रभारी लखन तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार, सिंह जिला महामंत्री रमेश सिंह त्रिलोकी सिंह पटेल, राजू कुशवाहा, आदित्य श्रीवास्तव, अविनाश यादव ,,पीयूष श्रीवास्तव, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन गुप्ता ,,संजय सहित सभी पदाधिकारी शामिल हुए।




Recent Comments