परवेज अख्तर (सिवान)

गुठनी. थाना क्षेत्र के भलुई गांव निवासी छट्ठू राम के पुत्र नंदू राम (44) की मौत विदेश में काम करने के दौरान हो गयी है. इसकी सूचना मिलने पर पूरे गांव में गम का माहौल है. परिजनों ने बताया कि नंदू राम कई वर्षों से बहरीन में रहकर काम करता है. सोमवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. मौत की सूचना उसके साथ काम करने वाले लोगों ने दूरभाष पर दिया. उसके मौत की सूचना के बाद उसकी पत्नी कांति देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. उनके परिजनों का कहना था कि उनकी आर्थिक स्थिती इतनी नहीं है कि घर का कामकाज चल सके. प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की देर शाम शव अपने स्वदेश पहुंचा रहा है.