तरैया(सारण)। थाना क्षेत्र के लौंवा गांव में विद्युत कनिया अभियंता सुजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर विद्युत चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़ा गया। इस संबंध में तरैया परिक्षेत्र के विद्युत कनीय अभियंता सुजीत कुमार ने तरैया थाने में रामायण सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उनके निर्माणाधीन परिसर में एल्युमिनियम तार का टोका फंसा कर बिजली की चोरी किया जा रहा था। जब इस निर्माणाधीन परिसर में विद्युत भार का जांच किया तो इस निर्माणाधीन परिसर का विद्युत भार 473 वाट पाया गया। जिससे नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को 40854 रुपए की क्षति हुई है। कनीय अभियंता ने आरोपी व्यक्ति पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।