सिवान : बाइक सवार मनचलों पर नाबालिग लड़की ने लगाया गैंग रेप का आरोप
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के सिहौता-बंगरा और मौनिया बाबा मेला स्थान के बीचों बीच से एक साइकिल सवार नाबालिग लड़की का मोटरसाइकिल सवार तीन मनचलों ने अपहरण कर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। वहां से वह किसी तरह अपने घर पहुंची तथा पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।
घटना की पूरी व्यथा सुनने के बाद परिजनो के साथ पीड़िता महाराजगंज थाना पहुँची और अपनी आपबीती थाने में पदस्थापित पदाधिकारियों को सुनाई। बाद में महाराजगंज थाने की पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। उसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर पीड़िता को महाराजगंज पुलिस थाना पुलिस के संरक्षण में महिला थाना सिवान लाया गया।
जहाँ पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर एक नामजद प्राथमिकी सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आरोपियों को जकड़ते हुए दर्ज की गयी। दर्ज प्राथमिकी में महाराजगंज थाने के सिहौता बंगरा गांव जिमी कुमार व दो अज्ञात मनचलों को नामजद किया गया है। पीड़िता जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौतन गांव निवासी 17 वर्षीय चंदा खातुन (काल्पनिक नाम) बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक पीड़िता गुरुवार को घर से साइकिल से चलकर तेवथा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी में पैसे निकालने गई थी।
वहां से पांच सौ रुपये निकालने के बाद महाराजगंज गई तथा कुछ खरीदारी करने के बाद वह घर लौट रही थी। उसी दौरान तीन युवक बाइक से आए। दो युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया पीछे से एक उसकी साइकिल लेकर घटना स्थल पर पहुँचा और तीनों मनचलों ने नाबालिग युवती के साथ बारी बारी से ज़बरन दुष्कर्म किया और सुनसान जगह पर पीड़िता कि हालत बिगड़ते देख तीनो मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक महिला थाने की पुलिस टीम पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।




Recent Comments