सारण :सलिमापुर में लगा किसान चौपाल

मढौरा (सारण) स्थानीय प्रखंड के सलीमापुर पंचायत भवन पर किसानों के हितार्थ कृषि विभाग ने चौपाल लगाया । गुरुवार को पंचायत भवन पर पंचायत के विभिन्न गांवों सलीमापुर , नथुआ , तेनुआ और बाजीतपुर के किसान जुटे थे । दर्ज़नों किसानों को सरकार द्वारा संचालित किसानों के हित में चल रहे योजनाओं की जानकारी दी गई ।

कृषि समन्वक मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित किसानों को सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गयी वही कृषि सलाहाकार अखिलेश कुमार राम और विजय कुमार ने चल रहे कृषि योजनाओं पर विस्तार से किसानों को बताया ।

उपस्थित कृषक और पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह ने भी किसानों की समस्याओं से विभाग के कर्मियो को अवगत कराया । किसानों की शिकायत पर कर्मियो ने निदान का आश्वासन दिया । इस मौके पर पंचायत के विभिन्न गांवों के दर्ज़नों किसान उपस्थित थे ।