सारण :डीडीसी ने प्रखंड व अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के अभिलेखों का किया जांच
अमनौर /सारण 

डीडीसी, सारण  ने प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्याल सहित मनरेगा से संबंधित कार्यों का औचक निरीक्षण किया. गुरूवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद  कर्मियों में हड़कंप मच गया. डीडीसी रौशन कुमार कुशवाहा ने सबसे पहले आरटीपीएस व जाति ,आय व आवासीय प्रमाण पत्र बंटनेवाली काउन्टर पहुंच  कार्यालय के अंदर दाखिल हुए और सभी अभिलेखों को देखा.  यत्र -तत्र रखे   अभिलेखों व प्रमाण पत्रों को देख भड़क गये और मौके पर मौजूद अंचल कर्मियों को चेताया. साथ ही कई दिशा-निर्देश  दिया.

डीडीसी ने प्रखंड व अंचल कार्यालय में भी संबंधित कई अभिलेखों की जांच किये. वहीं अमनौर कल्याण पंचायत में मनरेगा से कराये गये कार्यो की  भी जांच किया. डीडीसी रौशन कुमार कुशवाहा ने डीआरडीए के निदेशक सुनील कुमार पाण्डेय , बीडीओ वैभव कुमार ,पीओ फैयाज अहमद व जेई राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी के साथ बैठक की और बताया कि कार्यों में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायगी.

इधर डीडीसी के आने की सूचना पर विभिन्न पंचायतों के  लोग डीडीसी से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया.लखना ,खासपट्टी, गोसी अमनौर ,मनोरपुर ,  अमनौर कल्याण व अमनौर हरनारायण आदि गांवों के दर्जनों लाभूकों  राजकुमारी देवी , संध्या देवी ,रेशमा देवी  व शारदा देवी ,वही सोना देवी , शारदा देवी , एतवरिया देवी ,  शिवझारो कुंअर , संतोषी देवी , देवकली देवी ,जयमाला देवी, मदन राम , पुनदेव राम ,संतोष राम ,शिवचरण राम आदि  ने बाढ राहत ,वद्धा पेंशन , रासन -किरासन वितरण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की.

वहीं कई किसानों ने डीजल सब्सीडी व तो कई ने बाढ राहत की राशि अब तक खाते में नहीं भेजे जाने तथा कई योजनाओं में लाभूको के अनदेखी करने व अनियमितता वरते जाने का आरोप लगाया.  डीडीसी ने कहा कि सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं में किसी तरह की अनियमितता बर्दास्त नहीं की जायगी. जांच में दोषी पाये जानेवाले संबंधित लोगों  पर कड़ी कार्रवाई की जायगी.