
छपरा।सारण। सीमावर्ती भोजपुर जिला के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर बिनगावा गांव में सोमवार की देर रात नाच के दौरान उपजे विवाद को लेकर ग्रामीणों व बारातियों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें लाठी- डंडे से लेकर ईंट पत्थर तक चले। झड़़प में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है। इसे लेकर काफी देर तक बारात में अफरातफरी मची रही। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के भगवान पुर गांव से सोमवार की रात बड़हरा थाना क्षेत्र के रायपुर बिनगावा गांव निवासी बालेश्वर राय के घर बरात आई हुई थी। बारात में मनोरंजन के लिए नाच भी था। इस दौरान स्टेज पर चढ़कर नाचने को लेकर वाद विवाद हो गया। जिसके बाद ग्रामीण व बाराती के लोग आपस में भिड़ गए। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। उसी दौरान बारातियों के तरफ से बारात में आये उसी गाँव के सुधीर कुमार यादव जिला पंचायत सदस्य वार्ड नबंर 3 बलिया लड़की पक्ष के आंगन से कन्या पूजन कराकर अपनी नई स्कॉर्पियो से बारात के लिए निकले की उनकी स्कॉर्पियो पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे व ईंट से वार कर दिया। गाड़ी के क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमे सवार उसी गाँव के शिवकुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव 62 वर्ष जितेंद्र यादव पुत्र गोगा यादव 34 वर्ष सुशील कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय कामता प्रसाद यादव 55 वर्ष दर्शन यादव पुत्र शिवकुमार यादव 32 वर्ष हर्ष यादव पुत्र राजकुमार यादव 18 वर्ष घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुँचाया जहां उनका इलाज हुआ। इलाज के बाद घायल जिला पंचायत सदस्य सुधीर कुमार यादव अपनी क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को वहीं छोड़ अपने परिजनों को लेकर किसी प्रकार अपने गांव निकल गए।समाचार लिखे जाने तक सम्बंधित मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।




Recent Comments