सारण :कबड्डी प्रतियोगिता 2018 पर महिला वर्ग मे छपरा एवं पुरुष वर्ग मे नरांव की टीम का कब्जा-:
#दिग्विजय सिंह बबलू

डोरीगंज-:
“”””””””””
गरखा प्रखण्ड के उच्च विधालय नरांव के प्रांगण
जय मां काली कबड्डी क्लब के तत्वावधान में आयोजित पुरुष / महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2018 में महिला वर्ग में छपरा व पुरूष वर्ग मे नरांव की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया। महिला वर्ग में प्रथम मुकाबला संत जोसेफ व छपरा की बीच हुई जिसमें छपरा की टीम 29 अंक से विजयी रही। सेमीफाइनल का मुकाबला विष्णुपुरा व सीआरसी मदनपुर के बीच हुई जिसमें सीआरसी मदनपुर टीम 16 अंकों से विजयी रही जिसमे सीआरसी मदनपुर की टीम को 38 अंक तो विष्णुपुरा की टीम को 22 अंक ही मिले। वहीं फाइनल मुकाबले में छपरा की टीम ने सीआरसी मदनपुर की टीम को 9 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया जहां सीआरसी मदनपुर की टीम को 20 अंक मिले वहीं छपरा की टीम को 29 अंक प्राप्त किया पहला मुकाबला छपरा व काजीपुर के बीच हुआ जिसमें छपरा की टीम 21 अंकों से विजयी रही। जहां छपरा की टीम को 41 तो काजीपुर की टीम को 20 अंको से संतोष करना पड़ा। द्वितीय सेमीफाइनल का मुकाबला बाबा हरिहर नाथ सोनपुर व जय मां काली कब्ड्डी क्लब नरांव के बीच हुई जिसमें नरांव की टीम 3 अंको से विजयी रही नरांव की टीम को 29 अंक तो सोनपुर की टीम को 26 अंक ही मिले। वहीं फाइनल मुकाबले में नरांव की टीम ने 42 अंक प्राप्त कर 9 अंकों से छपरा की टीम को हरा खिताब पर कब्जा जमाया । खिताबी जंग में छपरा की टीम को 33 अंक ही प्राप्त हो पाया। वही मैच का उद्घाटन सारण व सिवान जिला के जिला परिषद के अध्यक्ष मीणा अरुण व संगीता यादव ने नारियल फोड़ कर किया। वहीं दोनों वर्गों में विजेता व उपविजेता टीम को शील्ड छपरा नगर निगम की महापौर प्रिया कुमारी ने दिया ।
इस अवसर पर सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव डाॅक्टर सुरेश प्रसाद सिंह, केशव सिंह, बिजेन्द्र सिंह, प्रकाश सिंह,निरंजन कुमार,संतोष सिंह, मुखिया मुन्ना कुमार, धनंजय सिंह, रामपुजन सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, सरपंच ओमकृष्ण सिंह, हेमंत कुमार सिंह समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।