पूर्व मुखिया को मारी गोली,तीन नामजद व तीन अज्ञात को किया आरोपित

#परवेज़ अख्तर/सीवान
जिले के जी बी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया गांव निवासी सतवार पंचायत के पूर्व मुखिया ध्रुप प्रसाद को शनिवार की देर संध्या हेयातपुर गांव स्थित सरकारी विद्यालय के पास जगदीशपुर -फखरुद्दीनपुर मुख्य पथ पर जगदीशपुर बाजार से मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने घर लौटने के दौरान अपराधियो ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसको लेकर घायल ध्रुप प्रसाद के फर्द बयान पर सतवार पंचायत के पूर्व मुखिया कतालपुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद, पचपकड़िया गांव निवासी पप्पू कुशवाहा, श्यामबाबू व तीन अज्ञात के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है की मै अपने घर मोटरसाइकिल से सवार होकर घर जा रहा था तभी पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार 6 अपराध कर्मी मुझे ओवरटेक करते हुए दोनों तरफ से घेर लिए और गोली मारकर पचपकड़िया के तरफ भाग गए। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया की नामजद अपराधियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही अज्ञात अपराधियो की पहचान करने का प्रयास चल रहा है।