राष्ट्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता 25 से शुरू

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

सिवान: शहर के महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से 25 सितंबर से राष्ट्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज शंकर की अध्यक्षता में किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय एसपी नवीनचंद्र झा व मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तरपूर्व बिहार क्षेत्र के ख्याली राम जी होंगे। यह खेल 28 सितंबर तक चलेगा।