राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया : मझौलिया गिरिजा यादव हत्या कांड के नामजद अभियुक्त जितेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार करने के लिये उसके ससुराल बखरिया वार्ड नं10 में छापामारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने घर में तालाबंदी कर पुलिस पर हमला बोल दिया।मौके का लाभ उठाकर गिरफ्तार आरोपित जीतेन्द्र यादव पुलिस चंगुल से भाग निकला।ग्रामीणों के द्वारा किये गये पथराव में तीन महिला पुलिसकर्मी जख्मी हो गये।एस आई बिंदेश्वरी राय के आवेदन पर 15 ज्ञात और पचास अज्ञात लोंगो पर एफआईआर दर्ज किया गया है।थांनाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुचाने पुलिस बल को तालाबंदी कर बंदी बनाने का प्राथमिकी दर्ज की गयी है।उन्होंने आरोपी को छत से कूद कर भाग जाने पर खेद जताया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जितेंद्र यादव बखरिया राधा यादव के यहाँ अपने ससुराल में छुपा है।कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई बिंदेश्वरी राय और केपी यादव बखरिया पहुंचे तो आरोपी छत पर दारू पी रहा था।पुलिस को देखते ही अफरा तफरी मच गयी।पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया।आरोपी पुलिस बल के साथ पटका पटकी कर छत से कूद कर भाग निकला।इधर परिजनों ने मेन गेट पर तालाबंदी कर पुलिस को बंदी बना लिया।एएसआई बिंदेश्वर राय की सुचना पर थानाध्यक्ष श्री गुप्ता दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुँच बंदियों को मुक्त कराया।दोबारा पुलिस के आगमन को देखकर ग्रामीण उतेजित हो गये और पथराव शुरू कर दिया।पथराव में महिला आरक्षी नीतू देवी, पूजा कुमारी और कंचन कुमारी जख्मी हो गयी।और पुलिस की बोलेरो का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।इधर ग्रामीणों में जग यादव, रामचंद्र यादव ,सुबोध यादव आदि ने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से पिटायी की जिसमे सोना देवी, विधादेवी और लालमती देवी घायल हो गयी।