सिवान :पुलिस की वर्दी में वसूली करने वाला फर्जी दारोगा गिरफ्तार 
#परवेज अख्तर

 सीवान : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद स्थित ललित बस स्टेंड के समीप दुकानदारों से अपने आपको दारोग बता कर पुलिस की वर्दी पहने एक फर्जी दारोगा रूपया की वसूली कर रहा था. इतना ही नही वहां स्थित दुकानदारों से फ्री में खाना खा रहा था. इसके साथ सामान भी मांग रहा था. स्थानीय दुकानदार उसे पुलिस समझ कर डर से कुछ बोल नही रहे थे. दुकानदोरों को वह हमेसा धमकी देते रहता था कि फर्जी मुकदमें में फंसा कर जेल भेज देगें. दुकानदारों की हैसियत के अनुसार 25 तथा 50 रूपया वसूली कर 4 हजार के करीब रूपया वसूल लेता था. लेकिन जब दुकानदारों को यह जानकारी हुयी कि वह तो फर्जी दारोगा है. जिसके इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. वह अपना नाम राकेश कुमार बताया है. इस संबंध में लखराव निवासी मदन चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बाद में फर्जी दारोगा को जेल भेज दिया गया.