तरैया के डीह छपिया गांव में चाकू मार कर दी युवक की हत्या

मशरक (सारण) :तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में चाकू मारकर कर एक युवक की हत्या करने का समाचार है।मृतक डीह छपिया गांव के स्व. सदालत माॅझी के पुत्र 24 वर्षीय सिकन्दर माॅझी बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर मशरक थाना के दारोगा बीके सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।मृतक के परिजनों ने बताया कि परोस के ही आमिचंद माॅझी सुबह में दरवाजे पर चढ़ कर गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज से मना करने पर सिकन्दर माॅझी को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।