सिवान :पुणे के भीम कोरे गांव में दलितों पर हुये हमले के खिलाफ भाकपा माले ने किया विरोध सभा

#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर: जीरादेई: पुणे  के भीम कोरे गांव में दलितो के सभा पर किए गए हमले के खिलाफ भाकपा माले ने शनिवार को प्रखंड के मनिया गांव में विरोध सभा का आयोजन किया. भाकपा माले के राज्य कमीटी सदस्य सोहिला गुप्ता ने कहा कि दलितो के सभा पर हमला आरएसएस व सामंती ताकतों के बर्बरता का परिचायक है. मनिया में पांच लोगों की हत्या हुयी व दर्जनो लोग घायल हुए बावजूद इसके एक भी आरोपितों को आजीवन कारावास की सजा नही हुयी.

लेकिन सामंती ताकतों कें बीच से एक आदमी मरा तो गरीबो की हित की बात करने वाले छ: आदमियों को आजीवन कारावास की सजा हो गई. सांमती ताकतों को भाकपा माले मुहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने कहा कि दलितों के सभा पर हमला करने वाले अपराधियों को कठोर सजा के लिए पार्टी आंदोलन करेगी. मौके पर भाकपा माले नेता रवींद्र भारती, विजय कुमार, शीतल पासवान, सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.